UPSC द्वारा प्रत्येक वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी के पद पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है।
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की भर्ती परीक्षा में प्रत्येक वर्ष लगभग 13 से 15 लाख उम्मीदवार आवेदन पत्र भरते हैं।
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित भारतीय प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा का संपूर्ण पाठ्यक्रम नीचे क्रमबद्ध तरीके से दिया गया है।
उम्मीदवार यूपीएससी सिलेबस 2022 (UPSC Syllabus in Hindi PDF) को अच्छी तरह से पढ़ ले। जिससे उम्मीदवार की परीक्षा की तैयारी अच्छे से हो।
What Is UPSC?यूपीएससी लेवल A और लेवल B कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक स्वतंत्र संगठन है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की स्थापना 1 अक्टूबर, 1926 को हुई थी।
संघ लोक सेवा आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली में है। यूपीएससी देश में हर साल सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करता है,
जिसके परिणाम के आधार पर भारत सरकार केंद्रीय व राज्य प्रशासन के लिए सिविल सेवाओं के अधिकारी जैसे जिलाधिकारी, IPS पुलिस अधिकारी चुने जाते हैं।
यूपीएससी परीक्षा चरण
यूपीएससी की परीक्षा तीन भागों में होती है जो इस प्रकार है-
प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस
पेपर I : सामान्य अध्ययन I- (200 अंक) अवधि: दो घंटे
– राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं।
– भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।
– भारतीय और विश्व भूगोल-भौतिक, सामाजिक, भारत और विश्व का आर्थिक भूगोल।
– भारतीय राजनीति और शासन-संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकार मुद्दे, आदि।
– आर्थिक और सामाजिक विकास-सतत विकास, गरीबी, समावेश, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल आदि।
– पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य मुद्दे
– सामान्य विज्ञान
यूपीएससी प्रेमिल्स एग्जाम तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स
आधुनिक इतिहासआधुनिक भारत का एक संक्षिप्त इतिहास -राजीव अहीर
विश्व इतिहास – नार्मन लोवे
आधुनिक भारत का संक्षिप्त इतिहास – सुजाता मेनोन